पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर बाइपास के निकट मिली युवक की लाश

जालंधर बाइपास के निकट मिली युवक की लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधरबाईपासके निकट एक खाली प्लाट में एक युवक की लाश मिली है। इस तरह से संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। युवक की पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर पत्थर से कई प्रहार किए हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी के इंस्पेक्टर मनिंदर बेदी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्लाट के साथ बनी फैक्ट्री के मालिक गुलशन ने बताया कि वह बाद दोपहर किसी काम के लिए फैक्ट्री की छत पर गए थे। जब उन्होंने छत से झांक कर देखा तो खाली प्लाट में युवक की लाश पड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि लाश को देखते ही तुरंत पुलिस कंट्रोल पर सूचित कर दिया। वहीं जांच अफसर ने बताया कि लाश के निकट खून से सना हुआ एक पत्थर भी पड़ा था। वहीं आशंका जताई जा रही है कि शायद इसी पत्थर से युवक की हत्या की हो। जांच से पता चला कि वारदात को अंजाम दो या तीन दिन पहले दिया गया है। उधर, आसपास के लोगों ने बताया कि खाली प्लाट में कई बार नशेड़ी लोग आकर बैठे रहते हैं। वहीं इस घटना को जांच कई एंगलों से की जा रही है।

^लाश की पहचान होने के कारण उसे 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम घर में रखा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारण का पता चल सकेगा। आस पास के इलाकों पुलिस कंट्रोल से युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले की रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके से लाश के निकट से कोई मोबाइल, पहचान पत्र या हथियार बरामद नहीं हुआ है। इंस्पेक्टरमनिंदर बेदी