अलग-अलग जगहों से पांच तस्कर गिरफ्तार
लुधियाना| नेपालबॉर्डर से नशा लाकर बेचने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना सलेम टाबरी के इंस्पेक्टर मनिंदर बेदी की टीम ने बिहार के संतोष पटेल को 2.86 किलोग्राम चरस के साथ और इसी थाने की पुलिस ने छावनी मोहल्ला के सन्नी को 3.95 ग्राम अफीम बरामद की है। थाना दुगरी की पुलिस ने भाई हिम्मत सिंह नगर के राजू को 150 ग्राम और निर्मल नगर के अनूप सिंह को 180 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। थाना जीआरपी के पुलिस ने बिहार के दलीप कुमार को 7 किलो चूरापोस्त के साथ पकड़ा है।