पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसों के खिलाफ महाअभियान से जुड़ी धार्मिक संस्था श्रीरामशरणम्

हादसों के खिलाफ महाअभियान से जुड़ी धार्मिक संस्था श्रीरामशरणम्

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|सड़क हादसों के खिलाफ दैनिक भास्कर की ओर से शुरु किए गए महाअभियान से धार्मिक संस्थाएं भी जुड़ने लगी हैं। इसकी शुरुआत वीरवार को हंबड़ां रोड स्थित श्रीरामशरणम् से हुई। नरेश सोनी जी को दैनिक भास्कर लुधियाना के एडिटोरियल एडवाइजर बीके गुप्ता ने जब सड़क हादसों में होने वाली मौतों के बारे में बताया तो उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए समूह संगत को ट्रैफिक रुल्स का पालना करने की अपील की। नरेश सोनी जी ने बीके गुप्ता को लोगों को ट्रैफिक रुल्स अवेयर करने के लिए चलाए जा रहे महाअभियान की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें उस समय हैरानी हुई जब उनको पता चला कि 40 हजार मौतें सिर्फ सड़क हादसों के कारण हुई है। जिनमें से पंजाब में रोजाना 15 मौतें सड़क हादसों के कारण हो रही हैं। नरेश सोनी ने संगत से कहा कि वे खुद भी अपने लाडलों को भी ट्रैफिक रुल्स का पालन करने के लिए समझाएं। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं, ओवर स्पीड गाड़ी चलाएं, टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं।

दैनिक भास्कर की ओर से हादसों के खिलाफ शुरू किए गए महाअभियान से दैनिक भास्कर लुधियाना के संपादकीय सलाहकार बीके गुप्ता ने श्रीरामशरणम् को जोड़ते हुए हादसों के बारे में जानकारी दी।