पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के डर से नहीं खुद की सुरक्षा के लिए फॉलो करो ट्रैफिक रूल्स

पुलिस के डर से नहीं खुद की सुरक्षा के लिए फॉलो करो ट्रैफिक रूल्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| हमेशापेरेंट्स या पुलिस के डर से नहीं बल्कि सुरक्षा खुद की हो इसलिए करो ट्रैफिक रूल्स फॉलो। ये कहना था सेक्रेड सोल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुगरी की प्रिंसिपल मोनिका का। उन्होंने कहा कि डर से तो सभी चीजें मान ली जाती हैं। लेकिन खुद को सुरक्षित अपने और किसी अन्य परिवार को सुखी रखने के लिए नियम मानने चाहिए। सड़क पर चलते समय अगर हम ट्रैफिक रूल्स नहीं फॉलो करेंगे तो हम शिक्षित कैसे हुए। स्कूल के चौथी से लेकर बारहवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स ने इस कैंपेन में हिस्सा लिया। कैंपेन में 800 बच्चे शामिल थे। बच्चों ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने की भी शपथ ली। स्कूल के अन्य टीचर्स ने भी बच्चों को ट्रैफिक रूल्स का कैसे पालन करें, के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल मोनिका ने कहा कि वे इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित करते रहेंगे। जिससे कि बच्चों को जानकारी हासिल होती रहे। सभी अन्य लोगों को भी इन नियमों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने पेरेंट्स को भी अपने बच्चों को नियम बताने के साथ ही खुद भी ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के लिए अपील की।