- Hindi News
- बाबू जगदेव प्रसाद के जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन।
बाबू जगदेव प्रसाद के जन्म दिवस पर समारोह का आयोजन।
लुधियाना। महात्माज्योतिबा फूले, पेरियार साहिब डॉ. अंबेडकर के विचारों को कार्यरूप देने वाले जगदेव प्रसाद के जन्म दिवस पर सम्राट अशोक क्लब की ओर से समारोह करवाया गया इस दौरान विशाल शोभायात्रा का आयोजन भा किया गया। जो पीपल चौक से शुरु होकर अंबेडकर नगर, अजीत नगर, सरपंच कॉलोनी, ग्यासपुरा पार्क, सुरजीत नगर से होते हुए हरगोबिंद स्कूल पहुंच समाप्त हुई। मंच का संचालन भरत कुस्वाहा ने किया। जिसमें मुख्य रूप से शामिल हुए डॉ. अंबेडकर नव युवक दल के प्रदेश महासचिव बंसी लाल प्रेमी ने बताया कि बाबू जगदेव कुशवाहा 2 फरवरी 1922 को महात्मा बुद्ध की ज्ञान-स्थली बोध गया में साधारण परिवार में पैदा हुए। उस समय देश में पूंजीवाद, संप्रदायवाद जातिवाद चरम पर था। जगदेव बाबू एक महान राजनीतिक दूरदर्शी थे, वे हमेशा शोषित समाज की भलाई के बारे में सोचा करते थे। जगदेव बाबू ने अपने भाषणों से शोषित समाज में नवचेतना का संचार किया। इस अवसर पर सुदर्शन बौद्ध, महेश चौहान, राज कुमार वकील, डॉ राम चंद्र, रविंदर कुमार, राम कृपाल वर्मा, एपी मौर्या, बद्री बर्मा, शैलेन्द्र प्रेमी, राहुल कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।