हरिओम ग्रोवर बने प्रधान
लुधियाना|इंडियन ओवरसीजबैंक रिटायर्ड ऑफिसर्ज क्लब की ओर से एक मीटिंग का आयोजन फिरोजगांधी मार्केट में किया गया। बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर और चीफ रीजनल मैनेजर एवं ऑफिसर्ज क्लब के चेयरमैन वीके गुप्ता की अध्यक्षता में इस दौरान साल 2015-2017 चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें सर्वसममति से हरिओम ग्रोवर को अध्यक्ष, अशोक कुमार द्विवेदी को जनरल सेक्रेट्री, डीके खत्री को आर्गेनाइजिंग जनरल सेक्रेट्री, आरपी पाली को कैशियर, अशोक कुमार स्वामी और आरसी राणा को एगजीक्यूटिव सदस्य नियुक्त किए गया। इस मौके उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज सेवी कार्य आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।