शनिगांव में साप्ताहिक हवन यज्ञ हुआ
लुधियाना|सतलुज किनारेस्थित शनिगांव में शून्य प्रभु महाराज की अध्यक्षता में साप्ताहिक हवन यज्ञ एवं सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संखया में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शून्य प्रभु ने कहा कि आज के युग में निंदा ऐसा हथियार है जिसे हर कोई इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें यह समझना बहुत जरुरी है कि आखिर दूसरे की निंदा करने या सुनने मेंं क्या आकर्षण है। आज हर आदमी अहंकार से पीडि़त है और मान सममान का भूखा है। आज के दौर में हर कोई खुद को महान सिद्ध करने की होड़ में शामिल है। शून्य प्रभु ने कहा कि हमें अपने निंदक पर क्रोध नहीं करना चाहिए। सत्संग की समाप्ति पर शनियज्ञ किया गया और भगवान शनिदेव की आरती की गई। प्रसाद वितरण एवं आशीर्वाद के साथ समारोह संपन्न हुआ।