बगलामुखी धाम में दूर हो रहे कष्ट
पक्खोवालरोड स्थित सिंगला इन्क्लेव स्थित मां बगलामुखी धाम में महंत ऋषि योगी सत्यानाथ महाराज की अध्यक्षता में चल रहे 108 घंटे के अखंड जाप महायज्ञ में रोजाना श्रद्धालु मां के चरणों में हाजिरी लगा अपने जीवन को सफल बना रहे हैं। महंत सत्यानाथ महाराज ने बताया कि भगवती बगलामुखी के बीज मंत्र का नित्य जाप करने का बहुत महत्व है।
इससे इंसान जन्म-जमान्तर के बंधनों से मुक्ति पा जाता है। मां के इस अखंड महायज्ञ जाप का हिस्सा बनने पुण्य प्राप्त करने के लिए पूर प्रदेश से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओंं की आस्था का केंद्र शक्ति पीठ बन चुके हैं। माता के पावन धाम में हर तरफ फैली मधुर सुगंध शक्ति के प्रताप से श्रद्धालुओं अपने अंदर एक नए उत्साह उर्जा का अनुभव कर रहे हैं। संस्था के प्रेसिडेंट प्रवीण चौधरी ने बताया कि रविवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति डाली जाएगी। उन्होंनें बताया कि इस दौरान मां के अटूट विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आज महायज्ञ के इस महान महायज्ञ में मनप्रीत छतवाल, इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के चीफ इंजीनियर रछपाल सिंह, अनिल गर्ग, पी.एस घुम्मन, अमनप्रीत कौर, रमेश बांगड़, संजय गर्ग विशेष तौर पर पहुंचे।