पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशाल भंडारे में 15 हजार से अधिक लोग करेंगे प्रसाद ग्रहण

विशाल भंडारे में 15 हजार से अधिक लोग करेंगे प्रसाद ग्रहण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिववेलफेयर सोसायटी द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 19 फरवरी को रेलवे स्टेशन रोड पर लगने वाले सातवें विशाल भंडारे में नगर निगम पार्षद राकेश पराशर, पार्षद रघुबीर बीरा, पार्षद जसबीर सिंह जस्सा, पार्षद भूपिंदर सिंह भिंदा, अनीता कृष्ण खरबंदा को भंडारे में शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया। सोसायटी के चेयरमैन अश्वनी त्रेहण, अध्यक्ष बिट्टू गुंबर, चंद्रकांत चड्ढा और हरप्रीत सिंह ने शहरवासियों को भंडारे में शामिल होने का खुला निमंत्रण देते हुए बताया कि भंडारे में 15 हजार से अधिक लोगों के लिए भंडारा ग्रहण करने की व्यवस्था होगी। भंडारे के दौरान रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को प्रसाद स्वरूप भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर गुरचरण सिंह वालिया, अनिल कुमार, राज कुमार, अमित कुमार काला, संगम जगगी, राजेश हैप्पी, राजू गुंबर, युवा इकाई से ईशान गुंबर, राज कुमार, राजन चावला, गोपी नाथ आदि मौजूद रहे।

शिव वेलफेयर सोसायटी के सदस्य निगम पार्षदों को भंडारे में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए।