पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साईं धाम में विशाल साईं संध्या आज होगी

साईं धाम में विशाल साईं संध्या आज होगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंबड़ांरोड स्थित साईं नगर में उत्तर भारत के प्रसिद्ध विशाल साईं धाम में रविवार को विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 12.30 बजे से साईं इच्छा तक होने वाली भजन संध्या में पवन बॉबी एवं साथियों के सहयोग से साईं की महिमा का गुणगान किया जाएगा। साईं धाम सैकडों लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है। हर रविवार को दूर-दूर से श्रद्धालु साईं धाम में पहुंच कर साईं बाबा के दर्शन कर कृतार्थ हा़े रहे हैं। साई की शरण में जो भी इंसान श्रद्धा के साथ आया है। वह कभी खाली हाथ नहीं लौटा। साईं के दरबार में बड़े से बडे़ अत्याचारियों का उद्धार हुआ है। आज यह पवित्र धाम साई भक्तो के लिए शिरडी मय हो गया। साई धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में आधुनिक भव्य लंगर हाल का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर परिसर में दोपहर 2 से 4 बजे विशेष सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पश्चात साईं भक्तो में महाराज का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।