- Hindi News
- शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ
शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ
रिषीनगर स्थित सिद्ध योगी बाबा बालक नाथ जी दुर्गा माता मंदिर में आयोजित किए जा रहे 35वें महा शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को मंदिर परिसर में विधिवत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान जानकारी देते हुए भगत मदन गोपाल भारद्वाज ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 8 से 18 फरवरी तक शिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो इंसान सच्चे मन से श्रद्धा से शिवपुराण की कथा का श्रवण करता है, भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनका कल्याण अवश्य होता है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में आज भगवान भोलेनाथ के अखंड धूने को प्रज्जवलित किया गया, जो अगले 11 दिन निरंतर प्रज्जवलित रहेगा। ताकि भोलेनाथ की कृपा से इस महायज्ञ का सफल आयोजन किया जा सके। उन्होंनें बताया कि 18 तारीक को यज्ञ की समाप्ति पर विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश भर से साधु महात्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर रुकमेश्वर कुमार भारद्वाज, विनोद ब्रहृाचारी, संजीव भारद्वाज, सुरेश बशिष्ट, सुशील शर्मा, आर.के. बांसल, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश, सोहनलाल शर्मा, अशोक शर्मा, डाक्टर हांडा, उपस्थित रहे।