पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूर्ति स्थापना समारोह कराया, आशीर्वाद लिया

मूर्ति स्थापना समारोह कराया, आशीर्वाद लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|श्री हरमिलापसेवक मंडल की आेर से जवाहर नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में सालाना मूर्ति स्थापना समारोह कराया गया। इस दौरान श्री हनुमंत सेवा समिति संगीत परिवार की आेर से श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। जबकि गुरु कृपा संकीर्तन मंडल ने श्री हरिनाम संकीर्तन से प्रभु का गुणगान किया। फिर बृजमोहन ढींगरा की पार्टी ने भी श्री हरिनाम संकीर्तन कर श्रद्धालुआें को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। अंत में श्री रामायण पाठ और संकीर्तन के बाद भंडारा लगा। इस अवसर पर मंदिर सभा के चेयरमैन मदनलाल कोचर, मुख्य सेवादार आेमप्रकाश आहूजा, सीनियर उप प्रधान नरिंदर कपूर, महासचिव अश्वनी बिंदरा, सचिव जोगिंदर मनचंदा, मदनलाल मखीजा, सन्नी ग्रोवर, रमेश गुंबर, सुरजीत आहूजा शामिल रहे।