पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्ञानी अंजन अकादमी ने बच्चों को बांटी कॉपियां और किताबें

ज्ञानी अंजन अकादमी ने बच्चों को बांटी कॉपियां और किताबें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|गांव भोराके सरकारी प्राइमरी स्कूल में ज्ञान अंजन अकादमी के ओहदेदारों की तरफ से संस्था के प्रधान कुलविंदर कौर मिन्हास की अध्यक्षता में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां पैन बांटे गए। इस दौरान कुलविंदर कौर ने कहा कि इन छोटे-छोटे बच्चों पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है। उन्होंने कहा कि इनकी अच्छी तरह से देखभाल करना, उनको शिक्षा का अच्छा स्तर उपलब्ध करवाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। इस अवसर पर बच्चों की तरफ से सभ्याचारक गीतों पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सतनाम सिंह कोमल, जसपाल सिंह, नरिंदर सिंह, सुभाष सोंधी, सुरिंदर कौर, जसप्रीत कौर, पूजा रानी, उपस्थित रहे।