- Hindi News
- सतगुरु रविदास बुद्धिजीवी ऑर्गेनाइजेशन ने करवाया समारोह
सतगुरु रविदास बुद्धिजीवी ऑर्गेनाइजेशन ने करवाया समारोह
लुधियाना|सलेम टाबरीस्थित लक्ष्मी पुरी में सतगुरु रविदास बुद्धिजीवी ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से सतगुरु महाराज के 638वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को जागृति समारोह प्रधान अमरजीत बांगड़ की अध्यक्षता में कराया गया। समारोह में एमपी रवनीत सिंह बिट्टू विशेष तौर पंहुचे। उन्होंनें संगत को गुरु महाराज की शिक्षाओं को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंनें कहा कि गुरु महाराज के जात-पात रहित समाज के सपने को पूरा करने का हमारा फर्ज बनता है। जिसे हमें लगन निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए। समारोह में रागी जत्थों ने शबद गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान राज्य स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता के विजेताओं को एमपी रवनीत सिंह बिट्टू राकेश पांडे ने ईनाम देकर सम्मानित किया इसके साथ ही जरूरतमंद लड़कियों को सिलाई मशीनें भी बांटी गई। इस दौरान सभा मे मौजूद संगत को गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। इस अवसर पर डाक्टर जोगेश कुमार, मनजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, राम आसरा, हरजिंदर कौर, निर्मलजीत, अजय अरोड़ा, उपस्थित रहे।