- Hindi News
- अमरनाथ यात्रा में कड़ी सुरक्षा करने की मांग
अमरनाथ यात्रा में कड़ी सुरक्षा करने की मांग
श्रीअमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाईजेशन (सायबो) के अध्यक्ष राजन कपूर सोनू की अगुवाई में सायबो प्रतिनिधिमंडल ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इसके अतिरिक्त डीजीपी के राजेंद्रा कुमार, एडीजीपी शिव मुरारी सहाय और जममू मंडल आयुक्त शांतमनु को भी श्री अमरनाथ यात्रा में कड़े सुरक्षा प्रबंध करने के लिए ज्ञापन दिया गया। सायबो अध्यक्ष राजन कपूर और सचिव अमित शर्मा ने बताया कि श्राइन बोर्ड के पदाधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में इस वर्ष यात्रा क्षेत्र एवं मार्ग में कड़े सुरक्षा प्रबंध की मांग करते हुए पिछले वर्ष तबाह हुए भंडारा संचालकों को अन्य भंडारों से पहले अनुमति प्रदान की मांग की गई है ताकि संबंधित संस्थाएं समय पर लंगर भंडारा शुरु करके यात्रियों की सेवा कर सकें। ज्ञापन में सायबो द्वारा श्राइन बोर्ड से यात्रियों के पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने की अपील भी की गई है। सायबो अध्यक्ष राजन कपूर ने बताया कि श्राइन बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार गुप्ता ने उन्हें हिंसा के शिकार भंडारा संचालकों को निर्धारित समय से पूर्व अनुमति देने का आश्वासन दिया है वहीं डीजीपी और एडीजीपी की ओर से यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध करने का विश्वास दिलाया गया है। इस अवसर पर सायबो के संरक्षक महंत बीरेंद्र दास महाराज, प्रेम कुमार मुकेरियां, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाईजेशन यात्रा संबंधी मेमोरेंडम देते हुए।