- Hindi News
- रायन स्कूल में हुई कविता गायन प्रतियोगिता
रायन स्कूल में हुई कविता गायन प्रतियोगिता
दुगरीस्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में कविता गायन प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें मांटेसरी विभाग के क्लास पहली से लेकर तीसरी क्लास के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के विषयों पर कविता पेश की। जिसमें दुल्हन, मां बाप आदि विभिन्न तरह के विषय प्रतियोगिता में पेश किए गए। बच्चों की ओर से प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल रितू स्याल ने प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले छात्रों को इनाम देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल रितू स्याल ने कहा कि इस तरह के विषयों पर गायन प्रतियोगिता करवाने से बच्चों का विकास होता है। उन्होंने बच्चों को इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते रहने के लिए प्रेरित किया।