- Hindi News
- इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट कराई
इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट कराई
लुधियाना|सिविल सिटीस्थित संधू नगर के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीसीपी हरिंदर सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। स्कूल के प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजिंदर सिंह संधू हेड टीचर सिमरत कौर संधू ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समापन समारोह का शुभारंभ स्टूडेंट्स द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय गान की धुन से किया गया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स की 100 मीटर रीले दौड़ करवाई गई। स्टूडेंट्स के पेरेंटस और स्कूल मुलाजिमों की 100 मीटर रेस एवं म्यूजिकल चेयर का आयोजन भी किया गया। एडीसीपी हरिंदर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बलजिंदर सिंह और एचसी गुप्ता ने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।