पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन

डॉ. एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|ईसा नगरीस्थित डॉ. एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केके बावा, सुरेंद्र डाबर, प्रवीण बांसल, चौधरी यशपाल रमेश बांगड़, अविनाश सिक्का ने शिरकत की। स्कूल की सालाना रिपोर्ट प्रिं. मनीशा गाबा की आेर से पढ़ी गई। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ से की गई। एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन पर शिक्षा, खेल आदि विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करके स्कूल का नाम रोशन करने वाले बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। डायरेक्टर राजीव कुमार लवली ने भी फंक्शन में शिरकत की। बच्चों की आेर से सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ उमा, अमिता सिंह, हर्षबाला, नीलम, गुरुप्रीत कौर, राजविंदर कौर, प्रभजोत, दमनजीत कौर ने योगदान दिया।