खिलाड़ियों को मेडल देकर किया सम्मानित
बीसीएम आर्य स्कूल में एथलेटिक मीट का समापन
एजुकेशनरिपोर्टर|लुधियाना
शास्त्रीनगर स्थित बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पांच दिवसीय एथलेटिक मीट का समापन किया गया। इस दौरान मीट में बच्चों की आेर से साँंस्कृतिक प्रोग्राम को पेश किया गया। इस अवसर पर प्राइमरी क्लास के छात्रों ने नृत्य, योगा, जिम्मनास्टिक में अपनी कला को पेश किया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. परमजीत कौर ने मुख्य मेहमान डॉ. अनुप्रिया जैन ने बच्चों के उत्साह को बढ़ाया। कार्यक्रम में बैलून रेस, रीले रेस, लेमन रेस, 100 मीटर, 200 मीटर, सैक रेस लॉन्ग जंप भी करवाए गए। वहीं, विजेता खिलाड़ियों को मेडल सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मुख्य मेहमान डॉ. अनुप्रिया जैन की आेर मीट को क्लोज़ किया गया। मीट का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।