हर साल ड्रग से मरते हैं 2.63 लाख लोग
लुधियाना |केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि भारत में हर साल 2,63 लाख लोग ड्रग की वजह से मरते हैं। कमला लोहटिया एसडी कॉलेज में पीजी डिपार्टमेंट ऑफ इक्नोमिक्स अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से कराए सेमिनार में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि देश की 14 से 64 साल तक की उम्र की 5 परसेंट आबादी ड्रग की चपेट में है।
बच्चों को इसके साइड इफेक्ट बताकर इससे दूर रहने की प्रेरणा दी जानी चाहिए। ऑर्गनाइजेशन के जनरल सेक्रेटरी एचएस तंवर ने कहा कि पंजाब में अमृतसर के मकबूल पुरा इलाके को ड्रग इफेक्टेड एरिया घोषित किया गया है। सेमिनार में अनिल शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. शिव मोहन शर्मा, डॉ. मोहम्मद सलीम आरडी सिंघल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान सुनील अग्रवाल, संदीप अग्रवाल बृज मोहन रल्हन भी मौजूद रहे।