- Hindi News
- इंडस्ट्री सेल के चेयरमैन बने नितिन तांगड़ी
इंडस्ट्री सेल के चेयरमैन बने नितिन तांगड़ी
लुधियाना |एक्शन अगेंस्टकरप्शन की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन जालंधर बाईपास न्यू बंबे डाइंग के ऑफिस में की गई। मीटिंग की अगुवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदर कांत चड्ढा चेयरमैन राजेश ने की। इस दौरान कारोबारी अौर समाजसेवी नितिन तांगड़ी को पंजाब इंस्ट्री सेल का चेयरमैन नियुक्त किया गया। नितिन ने संस्था के पदाधिकारियों सदस्यों को संबंधित करते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको वह तहेदिल से निभाएंगे। कारेाबारियों को पेश रही समस्याओं को प्रशासन के सामना लाकर उसका हल करवाया जाएगा ताकि इंडस्ट्री का विकास हो सके। चड्डा ने कहा कि संस्था की तरफ से पहले ही भ्रष्टाचार सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया जा रहा है। आने वाले दिना में संस्था द्वारा स्टूडेंट विंग, सीनियर सिटीजन सेल, स्पोर्ट्स सेल,देहातीविंग, यूथ विंग अौ स्त्री विंग का गठन किया जाएगा।। इस मौके पर एक्शन अगेंस्ट करप्शन के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह छतवाल, सयुंक्त सचिव रोहित कपूर,जनता नगर मंडलाध्यक्ष कुणाल शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य जौनी मेहरा, कारोबारी सुरेश जैन, भूपेश जैन, सुनील, संजीव थापर आदि उपस्थित थे।