हैबोवाल में लगाया सदस्यता कैंप
लुधियाना |हैबोवालमें भाजयुमो की तरफ से मंडल अध्यक्ष दमन कपूर महासचिव वरुण सूद की अध्यक्षता में सदस्यता कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान इलाके कई लोगोंे ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कैंप मे भाजयुमो जिला अध्यक्ष हर्ष शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की खुशहाली के लिए लोगो को आगे आकर भाजपा का साथ देना चाहिए। इस अवसर पर सुमित टंडन, मोहित सिक्का, राकेश सूद, शक्ति लखनपाल, रविंदर कपलीश, विनय सिंघाल, हिमांशु शर्मा, रोहित गर्चा, प्रिंस राणा, गौरव जैन, दिव्यांशु, अमित नागी, उपस्थित रहे।