- Hindi News
- पंजाब में यूथ वर्करों के हाथों में सौंपी बसपा की कमान : लाली
पंजाब में यूथ वर्करों के हाथों में सौंपी बसपा की कमान : लाली
बसपापंजाब के पूर्व महासचिव रमनजीत लाली ने कहा कि पंजाब में भाजपा को बचाने के लिए इसकी कमान यूथ वर्करों के हाथों में सौंपी जानी चाहिए। मिशनरी वर्करों की मीटिंग के दौरान लाली ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कशमीर चंडीगढ़ में बसपा का अस्तित्व खतरे में है।
उन्होंने कहा कि कश्यप करीमपुरी ने 12 वर्ष के कार्यकाल में पार्टी की नैया डुबोकर रख दी है. बसपा का वोट बैंक 13 प्रतिशत से खिसक कर 1.75 प्रतिशत पर पंहुचा गया है। मिशनरी कार्यकर्ताओं ने भूखे पेट लाखों किलोमीटर पैदल साइकलों पर चलकर बसपा को राष्ट्रीय दर्जा दिलाया था। लेकिन कश्यप एंड कंपनी ने साहिब कांशी राम के निधन के बाद बसपा को राष्ट्रीय पार्टी से क्षेत्रिय पार्टी में सीमित कर दिया है। मिशनरी नेताओ ने पंजाब में बसपा की कमान किसी युवा नेता को सौंपने की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का वोट बैंक और खिसक जाएगा। मीटिंग में पूर्व जिलाध्यक्ष महिन्द्र सिंह ढंढारी, ज्ञान सिंह बाली, पार्षद हंस राज, पूर्व पार्षद सोहन लाल शूद्र, प्रि.बलदेव सिंह, डॉ. मलकीत सिंह, नरेश बसरा, बलदेव सिंह देबू, चरण दास मांगट, सुरिन्द्र, रुलदू राम कादियां, सुरिन्द्र सोनी, सिंकदर सिंह शेरपुर, मुकंद सिंह लसाडा, हरपाल पाला, वरिन्द्र कौफी हरबंस सिंह भी मौजूद रहे।