पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दड़ा सट्टा लगाते 4 गिरफ्तार, 4100 रुपए बरामद

दड़ा-सट्टा लगाते 4 गिरफ्तार, 4100 रुपए बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|थाना डिवीजननंबर 6 की पुलिस ने दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 4100 रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान धर्मपुरा के रहने वाले हरविंदर कुमार, न्यू प्रीत नगर के लखविंदर सिंह, धर्मपुरा के अनिल कुमार, बाबा दीप सिंह नगर के इमरान के रूप में हुई है। एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरविंदर और लखविंदर जनकपुरी के पास दड़ा-सट्टा लगा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद रेड करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों से 2300 रुपए की नकदी बरामद हुई है। एएसआई राज कुमार ने बताया कि मोहल्ला अमरपुरा के पास रेड करके अनिल और इमरान को दड़ा सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 1800 रुपए की नकदी बरामद हुई है।