पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंसान के हौसले और कुदरत की जिद को जज्बाती नजरिए

इंसान के हौसले और कुदरत की जिद को जज्बाती नजरिए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंसान के हौसले और कुदरत की जिद को जज्बाती नजरिए से दिखाती यह तस्वीर लुधियाना में पीएयू स्थित स्टेडियम की है। जहां शाम ढले फुटबाॅल खेल रहे इन खिलाड़ियों में से एक ने गोल टारगेट करते हुए साइकिल किक लगाई तो लगा जैसे ढलता सूरज भी दाद देने के लिए रुक सा गया हो। साथ ही दिलचस्प इत्तेफाक भी देखने को मिले। स्टेडियम में लगी फ्लड लाइट जलने के बावजूद लगा कि सूरज अपनी कुदरती रोशनी से टारगेट की तरफ बढ़ते खिलाड़ी को राह दिखा रहा हो। इसके अलावा गोल टारगेट कर रहे खिलाड़ी से फुटबाॅल छीनने को दौड़ते दूसरी टीम के खिलाड़ी ऐसे लगे, जैसे फ्रेंडली मैच में बढ़िया शॉट पर आपस में हाथ मिलाकर तारीफ कर रहे हों।

फोटो:विजय चायल