पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लैय्यर वैली, रोजगार्डन और रखबाग समेत 10 जगह बनेंगे एम्यूजमेंट पार्क

लैय्यर वैली, रोजगार्डन और रखबाग समेत 10 जगह बनेंगे एम्यूजमेंट पार्क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीष शर्मा| लुधियाना manish.sharma4@dbcorp.in

जल्द ही आप रोजगार्डन, रखबाग और लैय्यर वैली समेत 10 जगहों में घूमने या गपशप के साथ फन, एंटरटेनमेंट और फूड हट्स से खाने-पीने की चीजें भी एंज्वाय कर सकेंगे। शहर के पार्कों की सुंदरता निखारने के लिए निगम ने नई पहल करते हुए इन्हें एम्यूजमेंट पार्क में बदलने की योजना तैयार की है। इसमें पार्कों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) बेसिस पर एम्यूजमेंट पार्क के रूप में डेवलप किया जाएगा। निगम की कोशिश है कि पार्कों की मेंटीनेंस और ब्यूटीफिकेशन में फंड की कमी आड़े आए, इसके लिए पीपीपी मोड के जरिए मिल-जुलकर इन पार्कों की मेंटीनेंस का समाधान निकल सके। इसके लिए पार्कों में लगे एंटरटेनमेंट और खाने-पीने की हट्स से वहां घूमने वाली पब्लिक से दुकानदारों को कमाई हो सकेगी, वहीं निगम इनसे मंथली या एक साल का किराया लेकर कमाई करेगा। फिर इस पैसे को उसी पार्क की मेंटीनेंस और ब्यूटीफिकेशन पर खर्च किया जाएगा।

लैय्यर वैली

लुिधयाना। सिविल सिटी, चंद्र नगर में जीवोदय हॉस्पिटल के सामने स्थित पार्क को लोग खुद डेवलप करेंगे। 966 गज के पार्क को डेवलप करने के लिए बाबा दीप सिंह जी वेलफेयर सोसायटी की अगुवाई में रिटायर सरकारी अफसर और बिजनेसमैन आगे अाए हैं।

...देखेंपेज 2

^हमने योजना का प्रपोजल मंजूरी के लिए गवर्नमेंट को भेजा है। वहां से ओके होते ही पीपीपी मोड के लिए टर्म्स कंडीशंस तैयार करेंगे। फिर इसकी टेंडरिंग या सीधे नीलामी के बारे में फैसला लेंगे। हमारा मकसद यही है कि पब्लिक को सुविधा मिले और निगम को मेंटीनेंस के लिए पार्कों से ही कुछ खर्चा मिल सके। राजीवसग्गड़, सुपरिंटेंडेंट हेडक्वार्टर (बिल्डिंग ब्रांच )

{रोजगार्डन {रख बाग

{लैय्यर वैली

{मिनी रोजगार्डन किदवई नगर

{मिनी रोजगार्डन, ग्यासपुरा

{पार्क अपोजिट वीर पैलेस(चंडीगढ़ रोड ) {ग्रीन बैल्ट, मॉडल टाउन एक्सटेंशन

{ग्रीन बैल्ट, जालंधर बाइपास से बुड्ढे नाले तक

{चिल्ड्रन पार्क, नजदीक सिविल अस्पताल

{ बसंत पार्क, गिल रोड।

(रोजगार्डनमें 1700 और रखबाग में 1500 गज जगह भी आइडेंटिफाई कर ली है। बाकी में सरकार की मंजूरी मिलने पर प्रोसेस शुरू होगा।

{पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से लगेंगे मॉडर्न झूले और खुलेंगे फूड हट्स

इस स्कीम में निगम एम्यूजमेंट पार्क में मॉडर्न झूले और बढ़िया डिसेज वाली फूड हट्स खोलेगा। तनाव दौड़-भाग भरी लाइफ से लोगों को थोड़ी देर एंटरटेनमेंट और रोमांच महसूस करवाने के लिए बड़े झूलों के साथ डिज्नीलैंड की तर्ज पर बच्चों के लिए खेलने वाले झूले भी लगेंगे। रेसिंग ट्रैक होगा। निगम को उम्मीद है कि लोग शॉपिंग मॉल्स बड़ी मार्केट्स के शोर-शराबे की जगह शांत जगह पर एंटरटेनमेंट खाने-पीने की सुविधा मिलने पर फैमिली के साथ अच्छा एंज्वाय कर सकेंगे।