पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ी में कम डाला तेल तो एसएमएस खोल देगा पोल

गाड़ी में कम डाला तेल तो एसएमएस खोल देगा पोल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरपेट्रोल या डीजल डालते वक्त पंप के सेल्समैन ने हेराफेरी की तो कस्टमर के मोबाइल पर आने वाला एसएमएस उसकी पोल खोल देगा। यह हाईटेक ऑटोमेशन सिस्टम भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 25 पेट्रोल पंपों में लगाया जा रहा है। जहां एटीएम से होने वाली बैंक ट्रांजेक्शन की तर्ज पर तेल डलवाने पर उसकी कंप्लीट डिटेल्स कस्टमर के मोबाइल पर पहुंच जाएंगी। हालांकि शहर में यह सुविधा अभी कोई दूसरी पेट्रोलियम कंपनी नहीं दे रही है।

एकबार रजिस्ट्रेशन, हर बार एसएमएस: इसस्कीम में बीपीसीएल के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते वक्त कस्टमर का नाम, गाड़ी नंबर और मोबाइल नंबर ऑटोमेशन सिस्टम में फीड कर लेंगे। अगली बार जब आप बीपीसीएल के पंप पर पेट्रोल या डीजल डलवाएंगे तो बिल काटते ही एसएमएस कस्टमर के मोबाइल नंबर पर पहुंच जाएगा। इससे उस दिन पेट्रोल या डीजल के रेट के साथ कितना तेल डाला? उसका बिल कितना बना? कौन से पेट्रोल पंप से डाला? इसकी तुरंत इन्फॉर्मेशन मिलेगी।

{भारत पेट्रोलियम के 25 पंपों में लगाया जा रहा हाईटेक आॅटोमेंशन सिस्टम