- Hindi News
- जाम से निजात दिलाने के लिए होंगे ट्रैफिक पीसीआर दस्ते तैनात
जाम से निजात दिलाने के लिए होंगे ट्रैफिक पीसीआर दस्ते तैनात
लुधियाना | पुलिसप्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने के लिए ट्रैफिक पीसीआर दस्ते तैनात कर रहा है। इन मोटरसाइकिलों की मूवमेंट देखने के लिए इनमें जीपीआर सिस्टम लगाया है। 1073 पर शिकायत करने पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही ये दस्ता 10 मिनट में स्पॉट पर पहुंच जाएगा। एसीपी ट्रैफिक डॉ. रिचा शर्मा के अनुसार सब्जी मंडी चौक, समराला चौक, भारत नगर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, शेरपुर चौक, गिल चौक में लगने वाले ट्रैफिक जाम को देखते हुए इसकी शुरूआत की जा रही है। इनको नोडल प्वाइंट पर तैनात किया जाएगा।