- Hindi News
- भामियां रोड पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने लगाया सदस्यता कैंप
भामियां रोड पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने लगाया सदस्यता कैंप
लुधियाना | भारतीयजनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा भामियां रोड पर मैंबर बनाने को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पीएम नरेन्द्र मोदी की लहर के चलते सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कैंप की अगुवाई कर रहे वाॅर्ड नं. 10 के युवा प्रधान अमित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के लिए उनके कैंप में लोगों ने आज बडी़ संख्या में दिलचस्पी दिखाई। जिससे पार्टी के सदस्यों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज करीब 250 लोगों ने पार्टी की मेंबरशिप ली है। इस मौके पर वाॅर्ड प्रधान राकेश सोबती, संजय शर्मा, लखनपाल, चकसू नरूला, अचिंत शर्मा, अमित सिंगल और बलजीत सिंह मौजूद रहे।