- Hindi News
- ब्लड शुगर बीएमडी कैंप में हुई 170 मरीजों की जांच
ब्लड शुगर बीएमडी कैंप में हुई 170 मरीजों की जांच
डाइबिटीजफ्री वर्ल्ड और नेशनल इंटाग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की ओर से दीप नगर में ब्लड शुगर और बोन मिनरल डेंटीसिटी (बीएमडी) चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें 100 मरीजों ने ब्लड शुगर चेक कराई और 70 मरीजों का बीएमडी टेस्ट किया गया। एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ. सुरिंदर गुप्ता ने मरीजों से उनकी बीमारी के बारे में पूछा और उन्हें इलाज संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों की फिजीकल एक्टिविटी कम हो रही है। इस अवसर पर कौंसलर राजेश मिंटू शर्मा, एसो. के प्रधान डॉ. राजेश थापर पवन कुमार ने मरीजों को फ्री दवाइयां भी दीं। कैंप में राजन कुमार, महिंदर, फ्रैंकी, दीपक राकेश ने भी सहयोग किया।