- Hindi News
- आप की जीत पर बादल बोले, भाजपा अब मंथन जरूर करे
आप की जीत पर बादल बोले, भाजपा अब मंथन जरूर करे
पंजाबकी राजनीति पर आम आदमी पार्टी की जीत का कोई असर नहीं पड़ेगा। दिल्ली में वे लोगों की ओर से आप को दिए गए फतवे का सम्मान करते हैं। ये बात सीएम बादल ने भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण बांसल के किदवई नगर स्थित निवास स्थान पर कही।
पीएम मोदी का जादू खत्म होने के सवाल पर बादल ने कहा कि इस बारे में वे कुछ नहीं कह सकते, लेकिन दिल्ली में आए चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के लीडर्स को इस हार के लिए एकजुट होकर मंथन जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2013 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने में सफल हो गई थी, लेकिन इसके बाद क्या हुआ, सब जानते हैं। आम आदमी पार्टी की जीत केवल देश की राजधानी तक सीमित है और यह राजनीतिक घटनाक्रम पंजाब की राजनीति पर कोई प्रभाव नही डालेगा उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिअद उम्मीदवारों की हुई हार के जिम्मेवार सभी कारणों का अध्ययन करेगा। आम आदमी पार्टी द्वारा 2017 में पंजाब के विधानसभा चुनाव लड़ने संबंधी पूछे सवाल पर पर बादल ने कहा कि हमारे देश में लोकतंत्रीय प्रणाली है और सभी राजनीतिक पार्टियों को यह चुनाव लड़ने का पूरा अधिकार और स्वतंत्रता है।