पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैकफुट पर स्कूल वैन ऑपरेटर्स रेट बढ़ाने का निर्णय आज लेंगे

बैकफुट पर स्कूल वैन ऑपरेटर्स रेट बढ़ाने का निर्णय आज लेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
13 िसतंबर के अंक में प्रकािशत।

^हमारे स्कूल में सारी गाडिय़ां प्राइवेट ही हैं, लेकिन हमारी ओर से किसी भी तरह का कोई रेट नहीं बढ़ाया गया है। यदि पेरेंट्स को परेशानी है तो वे हमारे पास आकर अपनी बात रख सकते हैं। नमिता,प्रिंसिपल,भारतीय विद्या मंदिर

^हमनेप्राइवेट वैन ऑपरेटर्स को पहले ही कहा हुआ है कि हमें जानकारी दिए बिना कोई रेट बढ़ाएं। लेकिन अभी तक ऑपरेटर्स की ओर से हमें कोई जानकारी नहीं मिली है। मैं ऑपरेटर को बुला कर उनसे सोमवार को बात जरूर करूंगी। -मोनासिंह, प्रिंसिपल,गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर

^‘वैनऑपरेटर्स हमसे बात किए बिना कभी भी रेट नहीं बढ़ा सकते। हमारी तरफ से किसी भी तरह का किराया बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। -जेकेसिद्धू, प्रिंसिपल,डीएवी स्कूल, बीआरएस नगर

^किरायासेशन के शुरू में ही बढ़ाया जाता है। वो भी स्कूल मैनेजमेंट पेरेंट्स की सहमति लिए बिना नहीं। इस सेशन के बीच में किराया बढ़ाने के बारे में मैं सोमवार को यूनियन सदस्यों और वैन ड्राइवरों से बात करूंगा। उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। -दर्शन सब्बरवाल, प्रधान,स्कूल बस ऑपरेटर

भास्कर फॉलोअप

मनीष शर्मा/रागिनी कौशल| लुधियाना ldh.bhaskar@gmail.com

प्राइवेट स्कूल वैन ऑपरेटर्स यूनियन द्वारा स्कूल से बातचीत किए बगैर मनमाने ढंग से 200 से 400 रुपए बढ़ा दिए थे। रेट बढ़ाने की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को भनक तक नहीं लगी। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने पेरेंट्स का साथ देते हुए सोमवार को वैन ऑपरेटर्स की मीटिंग बुलाई है। वहीं ऑपरेटर्स भी बैकफुट पर गए हैं। उन्होंने सोमवार को मीटिंग के बाद रेट बढ़ाने के संबंध में दोबारा से निर्णय लेने की बात कही है। फिलहाल पेरेंट्स को 200 से 400 रुपये देने की कोई आवश्यकता नहीं है। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से भी पेरेंट्स की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें सीधे तौर पर स्कूल में आकर शिकायत करने के लिए कहा गया है।

मैनेजमेंटपर भी कसेगा शिकंजा: सेशनके बीच में मनमर्जी से किराया बढ़ाना प्रशासन को भी नागवार गुजरा है। डीटीओ अनिल गर्ग ने तय मंजूरी मानकों के बगैर चल रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ स्कूल मैनेजमेंट पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। उन्होंने एजुकेशन डिपार्टमेंट को कहा है कि स्कूलों से तुरंत उ