- Hindi News
- ललतों फीडर में खराबी से 9 घंटे नहीं आई बिजली
ललतों फीडर में खराबी से 9 घंटे नहीं आई बिजली
लुधियाना| रविवारदोपहर बारिश के बाद ललतों फीडर में तकनीकी खराबी के चलते शहर के कई हिस्सों में करीब नौ घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। पावरकॉम के इंजीनियरों मुलाजिम की टीम ललतों फीडर में आई इस तकनीकी खराबी को रात करीब साढ़े नौ बजे पूरी तरह दुरुस्त कर सकी। इसके चलते दोपहर से लेकर रात तक कई इलाकों में बिजली आती-जाती रही। फीडर में आई इस तकनीकी खराबी के चलते पक्खोवाल रोड, मॉडल टाउन, दुगरी इलाके में लगते करीब दो दर्जन कॉलोनियों मोहल्लों के अलावा मुख्य बाजारों में बिजली सप्लाई प्रभावित रही।