पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के ताले तोड़कर 90 हजार कैश, 15 तोला सोना चोरी

घर के ताले तोड़कर 90 हजार कैश, 15 तोला सोना चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीनाबाजार में बेटे को दवा दिलाने गई महिला के घर के ताले तोड़ कर चोर 90 हजार रुपए कैश 15 तोले सोने के गहने चुराकर फरार हो गए। महिला जब वापस आई तो देखा कि घर के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी में पड़ा कैश, गहने अन्य कीमती सामान गायब था। थाना कोतवाली पुलिस ने मीना बाजार की सुनीता रानी की शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच अफसर ने बताया कि शिकायतकर्ता रविवार को अपने बेटे को दवा दिलाने के लिए चली गई। जब वापस आई तो देखा चोरी के बारे में पता चला। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुिलस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।