शोभायात्रा की तैयारियों पर की चर्चा
सोलह फरवरी को निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री संकटमोचन मंदिर में मीटिंग करते शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सदस्य।
लुधियाना|शिवरात्रि महोत्सवकमेटी की ओर से एक मीटिंग का आयोजन जगराओं पुल स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में बाबू राम भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कमेटी की ओर से 16 फरवरी को निकलने वाली 28वीं विराट शोभायात्रा की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। कमेटी के प्रधान सुनील मेहरा ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भव्य रथ पर विराजमान सोने चांदी का दिव्य शिव परिवार पंचमुखी बाला जी होंगे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के लिए प्रभातफेरियों की शुरुआत 21 दिसंबर से धूरी लाइन स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर से की जाएगी। बाबू राम भारद्वाज ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारे समाज की युवा पीढ़ी भक्ति मार्ग पर चलती है। मीटिंग में शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन, संदीप थापर, लुधियाना कांवड़ संघ के प्रधान हरीश शर्मा बॉबी ने कहा कि यह शोभायात्रा में सैकंडों युवा केसरिया ध्वज पकड़े रथ के आगे-आगे भोले बाबा का जयघोष करते हुए चलेंगे। इस दौरान भगवान शंकर का गुणगान सरोज वर्मा, रोजी मक्कड़, सुभाष सेठी, अजय सचदेवा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सतीश नागर, प्रवीण शर्मा, रमेश कुमार, वेद भंडारी, हरिंदर ठाकुर, रोहित कपूर, डिप्टी कपूर, राम प्रकाश, नीलम ढींगरा, चंद्र मोहन हांडा, शिवम भारद्वाज, मंजू ग्रोवर, हरदीप, अलका मल्होत्रा, रवि धवन उपस्थित रहे।