पीएयू में बिखरी फूलों की खुशबू
पीएयू में दो दिवसीय गुलदाउदी शो शुरू
भास्करन्यूज|लुधियाना
पंजाबकृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में दो दिवसीय गुलदाउदी शो सोमवार से शुरू हो गया। शो में 200 से अधिक गुलदाउदी के फूलों को प्रदर्शित किया गया। फूलों की महक लोगों को अपनी तरफ खींच लाई। यह शो पीएयू के लैंड स्केपिंग और फ्लोरीकल्चर डिपार्टमेंट की ओर से करवाया गया। शो में पीएयू के वाइस चांसलर डॉक्टर बलदेव सिंह ढिल्लों चीफ गेस्ट मौजूद रहे। उन्होंने शो का उद्घाटन किया। उन्होंने डिपार्टमेंट के कामों को सराहा। उन्हाेंने कहा कि लोगों में फूलों की मांग बढ़ रही है। इसलिए ़किसानों को फूलों की पैदावार करने के लिए उत्साहित किया जाएगा।
फ्लावर शो में 17 वैराइटीज को पीएयू ने रिलीज किया है। इसमें येलो चार्म, मदर टेरेसा, केल्विन टैटू, केल्विन मंडारिन, पंजाब गोल्ड, विंटर क्वीन, अजय, बग्गी, ऑटम जॉय, रतलाम, अनमोल आदि हैं। इस अवसर पर बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के एक्स मेंबर डॉक्टर अवतार सिंह ढींढसा, डिपार्टमेंट ऑफ़ फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग के एचओडी डॉक्टर प्रेमजीत सिंह मौजूद थे। इस मौके पर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज बेंगलुरु का डेलीगेशन भी यहां पर मौजूद रहा।
पीएयू के वाइस चांसलर डॉक्टर बलदेव सिंह ढिल्लों यहां चीफ गेस्ट मौजूद रहे।