पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन का नाम ‘ललकार’ रखने का किया ऐलान

पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन का नाम ‘ललकार’ रखने का किया ऐलान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| पंजाबस्टूडेंट्स यूनियन की ओर से मीटिंग का आयोजन किया। इस दौरान यूनियन का पुनर्गठन करके पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ‘ललकार’ रखने की घोषणा की गई। मीटिंग में पंजाब के अलग-अलग जिलों से स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। मीटिंग में छिंदरपाल, अमनदीप, बलजीत कौर, नव करन और वरिंदर को शामिल किया गया। इस दौरान छिंदरपाल को यूनियन का कनवीनर बनाया गया। मीटिंग में यूनियन के सदस्यों ने कहा कि सरकार स्टूडेंट्स के अधिकारों को अनदेखा कर रही है। बच्चों की फीस लगातार बढ़ाई जा रही है। कई स्कूलों में टीचर की भी कमी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। बच्चों के लिए प्राइवेट बस पास की कोई सुविधा नहीं है। सरकार द्वारा स्टूडेंट्स की मांगों को लगातार दबाया जा रहा है। एजुकेशन को बिजनेस बना दिया गया है। अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की सख्त जरूरत है। मीटिंग में बठिंडा, चंडीगढ़, संगरूर, मानसा आदि कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।