- Hindi News
- राइट टू एजुकेशन लागू करवाने के लिए गठित की 31 मेंबरी टीम
राइट टू एजुकेशन लागू करवाने के लिए गठित की 31 मेंबरी टीम
राइटटू एजुकेशन को पंजाब भर में लागू करवाने के लिए संस्था की ओर से 31 मेंबरी टीम का गठन किया गया। राष्ट्र धर्म संस्था की ओर से राइट टू एजुकेशन को पंजाब भर में लागू करवाने के लिए संस्था की ओर से पहल की गई है।
संस्था के विनोद जैन ने बताया कि सबसे पहले वो शिक्षा मंत्री डॉ.दलजीत सिंह चीमा को ज्ञापन देकर आर्थिक तौर पर पिछड़े स्टूडेंट्स को सीबीएसई प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन दिलवाने की मांग की जाएगी। कुंवर रंजन ने कहा कि अगर मंत्री की ओर से कोई कड़ा कदम उठाया गया तो मेंबर्स की ओर से बच्चों को एडमिशन देने वाले स्कूलों की पोल खोली जाएगी।
सरकार आरटीई के लिए गंभीर नहीं है इसलिए संस्था की ओर से कड़े कदम उठाए जाएंगे। इस संस्था में अन्य मेंबर्स को भी जोड़ा जाएगा। इस मौके पर बालकृष्ण वर्मा, सोहन लाल गर्ग, संजीव मल्होत्रा, राजन पाठक, अशोक शर्मा, मुकेश भार्गव, सुरिंद्र लांबा, मंजू मल्होत्रा अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
राष्ट्र धर्म संस्था की ओर से राइट टू एजुकेशन को पंजाब भर में लागू करवाने के लिए संस्था की ओर से पहल की गई है। इस लेकर 31 मेंबरी टीम का गठन किया गया है। फोटो : भास्कर