- Hindi News
- सरस्वती स्कूल के स्टूडेंट्स ने बनाए साइंस के मॉडल्स
सरस्वती स्कूल के स्टूडेंट्स ने बनाए साइंस के मॉडल्स
हंबड़ांरोड स्थित सरस्वती मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गाला फेट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के फाउंडर कमला जैन और सेक्रेटरी प्रदीप जैन ने फेट का उदघाटन किया। स्टूडेंट्स द्वारा बनाए गए क्राफ्ट और साइंस के मॉडल्स ने सभी मेहमानों पेरेंट्स का ध्यान आकर्षित किया। स्टूडेंट्स द्वारा बनाए गए विभिन्न विषयों पर मॉडल्स की मुख्यातिथि ने सराहना की। उन्होंने बच्चों को इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। फेट में लगे गेम्स के स्टॉल पर पेरेंट्स की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं, विभिन्न फूड स्टॉल्स पर लगी आइटम्स का भी सभी ने आनंद उठाया। सिंगिंग और डांसिंग कंपीटिशन में स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की। लक्की ड्रॉ का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विजेताओं ने तोहफे हासिल किए। स्कूल मैनेजर एससी सक्सेना ने सभी लक्की विजेताओं को इनाम दिए। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल मोना ठाकुर सिविल लाइन ब्रांच की प्रिंसिपल गीतांजलि दत्ता भी मौजूद थीं।
सरस्वती मॉडर्न सीनियर सेकेंंडरी स्कूल में गाला फेट का आयोजन किया गया।