- Hindi News
- रायन स्कूल में राजा रैंचो ने बच्चों के साथ की मस्ती
रायन स्कूल में राजा रैंचो ने बच्चों के साथ की मस्ती
लुधियाना |जमालपुरस्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में भारतीय हास्य जगत के राजकुमार जावकर (राजा रैंचो) ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों के साथ खूब मस्ती की। अपनी कला को पेश करके नाम कमाने वाले राजकुमार जावकर ‘इंडियन लाफटर चैलेंज’ के फाइनलिस्ट रहे हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ काफी मनोरंजन किया। राजा रैंचो ने प्रसिद्घ एक्टर की मिमिक्री करके सभी का मनोरंजन किया। राजकुमार जावकर ने कहा कि मैं सामाजिक संस्थाओं आैर एनजीआेज के साथ जुडे़ हुए हैं, जो बच्चों के हित के लिए काम करते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल गुरपाल कौर ने कहा कि हंसना भी जिंदगी में जरूरी है। हंसाने की महारत हर किसी व्यक्ति में नहीं होती।