पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसीएम में इकनॉमिक्स पर वर्कशॉप

बीसीएम में इकनॉमिक्स पर वर्कशॉप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|शास्त्री नगरके बीसीएम स्कूल में इकनॉमिक्स विषय पर वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इस दौरान वर्कशॉप में सीबीएसई स्कूलों के 60 टीचर्स ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप में मुख्य तौर पर लेखक वीके गोयल शामिल हुए। वीके गोयल ने बताया कि सीबीएसई द्वारा पाठ्यक्रम में परिवर्तन किए गए हैं। इकनॉमिक्स पाठ्यक्रम में स्टूडेंट्स और टीचर्स को रही मुश्किलों से परिचित करवाया गया। इस दौरान अर्थ शास्त्र के विषय पर टीचर्स को प्रेजेंटेशन दिखाया गया। प्रेजेंटेशन में बताया कि आधुनिक तकनीकों और व्यवहारिक शिक्षण के द्वारा किताबी शिक्षा से ऊपर उठकर शिक्षा को रुचिकर बनाया जा सकता है। स्कूल प्रिंसिपल परमजीत कौर ने कहा कि टीचर्स के ज्ञान को बढ़ाने के लिए इस तरह की कार्यशालाएं काफी सिद्घ होती है।