- Hindi News
- स्पैनिश, राजस्थानी और वेस्टर्न डांस पर खूब थिरके स्टूडेंट्स
स्पैनिश, राजस्थानी और वेस्टर्न डांस पर खूब थिरके स्टूडेंट्स
दुगरीस्थित ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल में 7वें एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन का आयोजन हुअा। ‘नवरस 2014’ के नाम के इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने इंसान के भावों को नवरस के जरिए स्टूडेंट्स ने पेश किया। बच्चों ने सभी मौजूद लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर लुधियाना प्रमोद बान ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। ग्रीन लैंड स्कूल के चेयरमैन राजेश रुद्रा, प्रेसिडेंट शबद रुद्रा, छोटे लाल और दलित विकास बोर्ड पंजाब के चेयरमैन विजय दानव ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
मुख्यातिथि प्रमोद बान ने कहा कि सिर्फ शिक्षा प्राप्त करना ही बच्चे मकसद रखें, बल्कि अच्छे नागरिक बनने की भी कोशिश करें। इससे देश को भी तरक्की हासिल होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने संस्कारों को भी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में पोजीशन पाने वाले स्टूडेंट्स को इनाम देकर सम्मानित किया।
स्कूल के चेयरमैन राजेश रुद्रा ने कहा कि वे कार्यक्रम के जरिए समाज में संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि सोसाइटी में लड़कियों को बोझ समझ कर उनसे सही व्यवहार किया जाए। उन्होंने टीचर्स को भी अपना सौ फीसदी समय देने को प्रेरित किया। स्टूडेंट्स ने रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम पेश कर सभी मेहमानों का मनोरंजन किया गया, जिसमें बच्चों ने ‘मुक्तिधाम’ नाटक के जरिए पेरेंट्स द्वारा बच्चों के साथ किया जा रहा नेगेटिव बिहेवियर को बखूबी से पेश किया, जिसकी सभी लोगों ने तारीफ की। वहीं, कठपुतली नाटक के जरिए समाज में लड़कियों के साथ होने वाले बुरे बर्ताव को दिखाया गया। इसी के साथ ही स्पैनिश डांस, राजस्थानी डांस और वेस्टर्न डांस ने सभी मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।
स्टूडेंट्स द्वारा पेश किए गए माइम एक्ट में स्टूडेंट्स ने मोबाइल के बढ़ रहे प्रयोग को मजाकिया ढंग से दिखा कर इसके दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। स्टूडेंट्स ने गिद्दा और भंगड़ा भी पेश कर सभी को थिरकाने पर मजबूर कर दिया। स्कूल प्रिंसिपल अमरजीत धालीवाल ने सभी मौजूद लोगों का कार्यक्रम में शिरकत करने पर धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर ऊषा रुद्रा, ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल दुगरी की डायरेक्टर विजेयता रुद्रा, बलदीप पंधेर, विनिता सनन, ज्योति पुजारा, अल्का महाजन, अमरजीत धालीवाल मौजूद थीं।
दुगरी स्थित ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल में 7वें एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्