- Hindi News
- पीसीटीई ने बेस्ट बी स्कूल में पाया 48वां रैंक
पीसीटीई ने बेस्ट बी स्कूल में पाया 48वां रैंक
लुधियाना|लुधियाना पंजाबकॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (पीसीटीई) ने बेस्ट बी स्कूल में 48वां रैंक हासिल किया है। रैंकिंग में देश भर के आईआईएम इंस्टीट्यूट्स को भी शामिल किया गया था। पिछली बार से पीसीटीई ने अपनी पोजीशन को सुधारा है। पांच स्तरों पर इस रैंकिंग को किया गया था, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, लिविंग एक्सपीरियंस, इंडस्ट्री इंटरेक्शन, प्लेसमेंट, इंटलेक्चुअल कैपिटल को ध्यान में रखकर ही इस रैंकिंग को किया गया था। पीसीटीई ने पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट, प्लेसमेंट्स और स्टूडेंट, फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम में भी सबसे अधिक नंबर हासिल किए हैं। पीसीटीई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के डायरेक्टर जनरल डॉ. केएनएस कंग ने सफलता पर सभी फैकल्टी सदस्यों स्टूडेंट्स को बधाई दी।