- Hindi News
- मालवा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया एनसीसी डे
मालवा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया एनसीसी डे
लुधियाना| मालवाखालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल ग्राम में एनसीसी डे मनाया गया। इस दौरान स्कूल में एनसीसी एयर विंग के स्टूडेंट्स ने एयरफोर्स के काम के बारे में जानकारी दी। एसोसिएट्स एनसीसी ऑफिसर ।एएनआे। परमबीर सिंह ने अपने कैडेट्स की उपलब्धियों के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स को एनडीए में जाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल के कई स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल करनजीत सिंह और मैनेजर दलजिंदर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचने वाले मेहमानों का धन्यवाद किया। दलजिंदर सिंह ने बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेते रहने को प्रेरित किया।