- Hindi News
- बीसीएम स्कूल में ‘वाओ एट वर्क’ पर करवाई वर्कशॉप
बीसीएम स्कूल में ‘वाओ एट वर्क’ पर करवाई वर्कशॉप
लुधियाना |बसंत सिटी स्थित बीसीएम स्कूल में फैकल्टी सदस्यों के लिए ‘वाओ एट वर्क’ विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुगरी बसंत सिटी के 300 टीचर्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें डॉ. सूर्या नरेन बहादुर ने मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शिरकत की। रिसोर्स पर्सन का स्वागत स्कूल की प्रिंसिपल अमरज्योति चावला डॉ. वंदना शाही ने किया। डॉ. सूर्या ने टीचर्स को अपना ध्यान रखने के साथ ही स्टूडेंट्स की शक्तियों पर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की कमियों को उजागर करने से ज्यादा उनके काम करने की क्षमता को पहचानना चाहिए। उन्होंने अध्यापकों के साथ पढ़ाने और लर्निंग प्रोसेस में आने वाली समस्याओं पर भी बात की। बीसीएम स्कूल दुगरी की प्रिंसिपल डॉ. वंदना शाही ने वर्कशॉप की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे टीचर्स को काफी कुछ सीखने के मिलेगा। बीसीएम बसंत सिटी की प्रिंसिपल अमरज्योति चावला ने मुख्य प्रवक्ता को धन्यवाद किया।