- Hindi News
- बूट में बीड़ी छुपाकर ले जा रहा था हवालाती
बूट में बीड़ी छुपाकर ले जा रहा था हवालाती
लुधियाना| ताजपुररोड स्थित सेंट्रल जेल में एक हवालाती अपने बूट में तीन बंडल बीड़ी छुपाकर ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान जेल के मुलाजिमों ने उससे बीड़ी के बंडल बरामद कर लिए। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक हवालाती लुधियाना के कोर्ट परिसर में अपनी पेशी के लिए गया हुआ था। पेशी भुगतने के बाद जब वह जेल लौटा तो अपने बूट में तीन बंडल बीड़ी लेकर आया। उन्होंने बताया कि जेल के अंदर जाने से पहले जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से बीड़ी के बंडल मिले।जानकारी के लिए कुछ दिन पहले भी एक हवालाती अपने गुप्तांग में बीड़ी के पांच बंडल लेकर गया था।