एचआईवी पीड़ित ने फंदा लगाया
लुधियाना| समरालाचौकके पास गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में एचआईवी पीड़ित व्यक्ति ने पंखे के साथ कपड़े के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने लाश को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मरने वाले व्यक्ति की प|ी के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई कर दी है। जांच ऑफिसर ने बताया कि मरने वाला व्यक्ति नशा तस्करी करने के आरोप में जेल में बंद था। करीब 10 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। वह एचआईवी से पीड़ित था। रविवार की रात उक्त व्यक्ति ने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसकी प|ी कमरे में गई तो देखा कि पति की लाश पंखे के सहारे लटक रही है।