पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां से नशा करने की झूठी शिकायत की, विरोध करने पर पीटा

मां से नशा करने की झूठी शिकायत की, विरोध करने पर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| टिब्बारोड पर 6 लोगों ने एक घर में घुसकर युवक को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मारपीट करते हुए हमलावरों ने घर से सामान भी चोरी कर लिया। युवक का शोर सुनकर आसपास के लोग सहायता के लिए आए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने जांच के बाद जख्मी हुए मोहित कुमार की शिकायत पर भिंदर सिंह, जैवी ग्रेवाल, कीड़ा, हैप्पी उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मोहित ने बताया कि उक्त आरोपियों के साथ उसकी जान पहचान थी। आरोपी उसके घर में आए और उसकी मां को झूठ ही बोल दिया कि वह नशा करता है। जिसे लेकर उसका अपनी मां के साथ झगड़ा हो गया। फिर बाद में आरोपियों ने उसके घर के गेट पर ईंट-पत्थर मारने शुरू कर दिए और दीवार फांद कर अंदर गए। आते ही सभी मारपीट करने लगे। सब इंस्पेक्टर हरभजन सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।