अमृतसर से आकर लोगों को था लूटता
लुधियाना| लूटपाटकेमामलों में वॉन्टेड दो आरोपियों को थाना जमालपुर की पुलिस ने नाके पर चेकिंग के दौरान चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मनी कुमार उर्फ जोनी पुनीत नगर और अजय कुमार सुखदेव नगर जमालपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 7 में लूटपाट करने के आरोप में मामले दर्ज हैं। आरोपी इन मामलों में वॉन्टेड थे। सब इंस्पेक्टर श्रवण सिंह के अनुसार उनकी टीम महावीर कॉलोनी भामियां रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान आरोपी बिना नंबर के हीरो होंडा बाइक पर जा रहे थे। शक के आधार पर उन्हें रोककर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। सख्ती दिखाने पर आरोपियों ने कबूला कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी का है। शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मनी उर्फ जोनी अमृतसर का रहने वाला है। वह लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए वहां से आता था। वारदात करने के बाद वापस चला जाता था। आरोपी ऑटो किराए पर लेकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।