एनआरआई पर रेप की कोशिश का आरोप
लुधियाना| एनआरआईद्वारा शादी का झांसा देकर रेप करने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। थाना सदर की पुलिस ने जांच के बाद पीडि़ता की शिकायत पर संजीव ग्रोवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में पीडि़ता ने बताया कि उक्त आरोपी के साथ उसका संपर्क मैरिज ब्यूरो के मैनेजर ने करवाया था। आरोपी ने खुद को अमेरिका से वापस आया हुआ बताया था। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता रहा। कई बार उसके साथ जबरदस्ती करने की भी कोशिश की। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।